Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी राजदूत ने ‘कश्मीर’ को भारत का एक अहम हिस्सा बताया तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, US चार्ज डी अफेयर्स को किया तलब

अमेरिकी राजदूत ने ‘कश्मीर’ को भारत का एक अहम हिस्सा बताया तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, US चार्ज डी अफेयर्स को किया तलब

By Abhimanyu 
Updated Date

Sergio Gor’s visit to Jammu and Kashmir : भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा ने सबका ध्यान खींचा है और उनकी एक अहम टिप्पणी ने फिर कश्मीर मुद्दे को लेकर बहस छेड़ दी है। दरअसल, श्रीनगर में, गोर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा और बेहद खूबसूरत जगह है। इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा। उसने पाकिस्तान ने बुधवार को अमेरिका की चार्ज डी अफेयर्स नताली बेकर को तलब किया और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर “कड़ी आपत्ति” जताई।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया, नतीजन चीनी की कमी हो गई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी माने जाने वाले सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह भारत का एक अहम हिस्सा है और इसलिए मैं पहली बार यहां आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है, और इसलिए मैं यहां आकर और इस जगह को देखकर बहुत खुश हूं।” मशहूर डल झील में ‘शिकारा’ की सवारी करने वाले गोर ने यह भी कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर की यात्रा से जुड़ी एडवाइज़री पर फिर से विचार करेगा, क्योंकि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे सुरक्षित जगह बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

पाकिस्तान ने बुधवार को अमेरिकी राजदूत गोर की टिप्पणियों को लेकर इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया। बाद में, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने गोर की टिप्पणियों की “कड़ी निंदा” की और उन्हें “गैर-जिम्मेदाराना” बताया। मंत्रालय ने कहा, “इस बात पर ज़ोर दिया गया कि जम्मू-कश्मीर… UNSC के संबंधित प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार अंतिम फ़ैसले का इंतज़ार कर रहा है।”

Advertisement