Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. जयपुर कंज्यूमर फोरम ने पान मसाला विज्ञापन मामले में शाहरुख,अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजा नोटिस,19 मार्च तक देना है जवाब

जयपुर कंज्यूमर फोरम ने पान मसाला विज्ञापन मामले में शाहरुख,अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजा नोटिस,19 मार्च तक देना है जवाब

By santosh singh 
Updated Date

Pan Masala Advertisement: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के पान मसाला ब्रांड ‘विमल’ (Pan Masala Brand ‘Vimal’) के एक विज्ञापन को लेकर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जयपुर कंज्यूमर फोरम (Jaipur Consumer Forum) ने पान मसाला कंपनी के विज्ञापन में ‘केसर का दम’ बताने के मामले में इन तीनों फिल्मी सितारों के साथ ही गुटखा कंपनी के चेयरमैन को भी नोटिस जारी किया है।

पढ़ें :- Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

19 मार्च तक देना होगा जवाब

नोटिस में इनसे 19 मार्च तक जवाब देने को कहा गया है। यह नोटिस आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा और सदस्य हेमलता अग्रवाल द्वारा योगेन्द्र सिंह बडियाल की परिवाद पर सुनवाई के बाद जारी किया गया है।

जानें विज्ञापन में क्या है?

दरअसल पान मसाला ब्रांड ‘विमल’ (Pan Masala Brand ‘Vimal’)  के विज्ञापन में दावा किया गया था कि गुटखे के दानों में केसर का मिश्रण है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपए प्रति किलो है और इनका पान मसाला तंबाकू पाउच के साथ 5 रुपए में आता है। ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती। यह भ्रामक विज्ञापन इसलिए दिखाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पान मसाला व तंबाकू पाउच का यह कॉम्बो खरीदें और इसके निर्माता को मुनाफा हो।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग

परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की गई हैं। परिवाद में कहा गया है कि इससे कंपनी करोड़ों का व्यापार कर रही है। इस टखे के सेवन से बीमारी की चुनौती मिल रही है। ऐसे में इस विज्ञापन पर रोक लगाया जाए।

Advertisement