Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Panchayat Season 3 Trailer Out: मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज

Panchayat Season 3 Trailer Out: मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Panchayat Season 3 Trailer Out: अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 3’ (Panchayat Season 3) का एक मनोरंजक ट्रेलर रिलीज कर दिया है. कॉमेडी से भरपूर 8 एपिसोड वाला नया सीजन, फुलेरा में ग्रामीण जीवन से एक और धमाकेदार कहानी लेकर आया है.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखित, सीजन 3 भी आपको लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और सांविका जैसे कलाकार अपने शानदार एक्टिंग से आपका दिल जीतने वाले हैं.

पंचायत सीजन 3 का प्रीमियर हिंदी में, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में डब के साथ प्राइम वीडियो पर 28 मई को होगा. पोस्टर में फुलेरा गांव दो भागों में बंटा नजर आ रहा है. एक तरफ ग्राम प्रधान अपने परिवार के साथ लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ लोग. फैंस को जिस बात की नाराजगी हुई है वो ये है कि इसमें सचिव जी यानि जितेंद्र कुमार नहीं नजर आ रहे हैं.

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement