Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending dance video: ‘ब्लू आईज’ सॉन्ग पर धोती-कुर्ते में पंडित ने किया स्वैग में डांस, यूजर्स ने लिए मजे

Trending dance video: ‘ब्लू आईज’ सॉन्ग पर धोती-कुर्ते में पंडित ने किया स्वैग में डांस, यूजर्स ने लिए मजे

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending dance video: इन दिनों पंडित जी का दिल खुश कर देने वाले डांस का वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है। उनकी वीडियो को आप रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो जाएंगे। यो यो हनी सिंह के गाने ‘ब्लू आईज’ पर एक पंडित जी के डांस का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। धोती और कुर्ते में पंडित जी के डांस का वीडियो आकर्षण का केंद्र बन गया है।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

इस वीडियो में लोगों को उन्हें रुक-रुककर देखते हुए भी देखा जा सकता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।  वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhomsda_.memes नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है।


अब भी व्यूज का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पंडित जी के डांस को देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। उनके डांस को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि वीडियो पर व्यूज की और भरमार होने वाली है।

 

Advertisement