Seema Haider and Sachin Meena case : पाकिस्तान (Pakistan) से नेपाल के रास्ते भारत आयी सीमा हैदर (Seema Haider) और भारतीय युवक सचिन मीणा (Sachin Meena) ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। जिसके खिलाफ सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कोर्ट में याचिका दायर चुनौती दी थी। जिसके बाद सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस मामले में अब कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
पढ़ें :- महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक की ओर से मामले में याचिका दायर की गई थी। मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा और सचिन मीना की हाल में ही मैरिज एनिवर्सरी (Marriage Anniversary) मनाई गई है। जिसको उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका जिला कोर्ट की फैमिली कोर्ट (Family Court) ने स्वीकार कर ली है। इसके अलावा गुलाम हैदर ने अपने सीमा के साथ भारत आए नाबालिग बच्चों के धर्म परिवर्तन (Religion change) पर भी सवाल उठाया है।
इस मामले में कोर्ट ने सीमा-सचिन की शादी (Seema-Sachin’s wedding) कराने वाले वकील एपी सिंह, पंडित और बारातियों को नोटिस भेजा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 27 मई को होगी। गौतम बुद्ध नगर की फैमिली कोर्ट ने सीमा-सचिन, एपी सिंह, पंडित और बारातियों को 25 मई को हाजिर होने के लिए कहा है। गुलाम हैदर के वकील ने बताया है कि अगर ये सभी 25 मई को हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि एकतरफा सुनवाई हो सकती है।
सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर जल्द ही भारत आ सकता है। वकील मोमिन मलिक ने बताया कि जल्द ही गवाही देने के लिए वो भारत आ सकते हैं। वकील ने कहा कि गुलाम के पास पुख्ता सबूत हैं, जिसे वो कोर्ट में पेश करेगा।
गौरतलब है कि 3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर को गिरफ्तार किया गया था। वह रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ नेपाल के रास्ते भारत आयी थी। वह अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों संग भारत आई थी और सचिन से शादी की थी। दोनों वर्तमान के समय में रबूपुरा में ही रह रहे हैं। सीमा और सचिन के मुताबिक, दोनों पबजी गेम खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।