Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. होशियारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, व्यापारी को बनाया निशाना

होशियारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, व्यापारी को बनाया निशाना

By Sushil Sah 
Updated Date

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। यहां एक बाजार में कपड़े की दुकान पर कुछ बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में कोलाहल मच गई।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर दुकान पर पहुंचे और व्यापारी पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इस घटना ने बाजार में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही पुलिस ने इलाके में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच तेज कर दी है। फरार हमलावरों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब फायरिंग में व्यापारी की स्थिति और हमले के पीछे की वजह को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Advertisement