पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज CIT Computer World, (सीआईटी) जायसवाल मोहल्ला, नौतनवा में मंत्रोच्चारण के बीच दो नए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर नए क्लास रूम का लोकार्पण किया और छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक नया कदम उठाने का अवसर प्रदान किया।
पढ़ें :- BJP सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर को बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही: अखिलेश यादव
लोकार्पण समारोह के बाद मंत्री जी ने 2024 के तीन मेधावी छात्रों को O Level प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें अंबिका कुमारी सिन्हा, समीक्षा जायसवाल और अन्य प्रमुख छात्र शामिल थे।
बता दे कि यह समारोह CIT Computer World की ओर से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना का प्रतीक है, और स्थानीय समुदाय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उनके योगदान को उजागर करता है।