Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Pankaj Udhas passes away: पंकज उधास पंचतत्व में विलीन, नाम आंखों से परिवार और स्टार्स ने दी बिदाई

Pankaj Udhas passes away: पंकज उधास पंचतत्व में विलीन, नाम आंखों से परिवार और स्टार्स ने दी बिदाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Pankaj Udhas Last rites: बॉलीवुड के ‘गजल सम्राट’ यानि पंकज उधास पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. सिंगर के अचानक दुनिया से चले जाने पर इस वक्त पूरे देश की आंखे नम हैं. कई सेलेब्स भी सिंगर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं.

पढ़ें :- '10 जगह मुंह मारने वाला....' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उड़ाया मजाक, दूसरे पति को लेकर कह दी बड़ी बात?

आपको बता दें, बीते दिन यानि 26 फरवरी को पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधर हो गया था. इस बात की जानकारी सिंगर की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को दी थी. वहीं अब उनका अंतिम भी कर दिया गया है.


पूरा देश इस वक्त दुखी मन से पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहा है. गजल गायक का अंतिम संस्कार से 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया गया. जहां उनके परिवार के लोगों और कई सेलेब्स ने उन्हें रोते हुए विदा किया. इस दौरान मुंबई पुलिस ने भी गायक को सलामी दी और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Advertisement