Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पापा निक जोनस ने शेयर की बेटी मालती मैरी संग सेल्फी, फैंस बोले- Cutest girl

पापा निक जोनस ने शेयर की बेटी मालती मैरी संग सेल्फी, फैंस बोले- Cutest girl

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस को जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। वे बिजी शेड्यूल के बावजूद साथ-साथ क्वालिटी टाइम शेयर करते नजर आते हैं। दोनों को जब भी फुरसत मिलती है तो वे 2 साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कभी आउटिंग पर निकल जाते हैं तो कभी घर पर ही मस्ती करने लगते हैं। निक ने आज रविवार (4 फरवरी) को मालती के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी मॉर्निंग सेल्फी शेयर की है।

पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास

तस्वीर में निक की गोद में बैठी मालती कैमरे की ओर गौर से देख रही हैं। पिक्चर में सिर्फ उनकी आंखें दिख रही हैं। निक ने पाउट बनाने की कोशिश की। वे ब्लैक हुडी में कूल नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी को मालती ने क्लिक किया है। निक ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “MM (मालती मैरी) द्वारा ली गई मॉर्निंग सेल्फी।”


निक ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। हाल ही खबर आई थी कि निक और प्रियंका को कुछ कारणों से अमेरिका में लॉस एंजिल्स स्थित 166 करोड़ रुपए का सपनों का महल छोड़ दूसरे घर शिफ्ट होना पड़ा था। पिछले दिनों निक अपने भाइयों के साथ भारत में परफोरमेंस देने आए थे। उन्हें यहां लोगों ने बेशुमार प्यार दिया।

Advertisement