Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Papua New Guinea earthquake : पापुआ न्यू गिनी में शक्तिशाली भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल तीव्रता 5.3 रही

Papua New Guinea earthquake : पापुआ न्यू गिनी में शक्तिशाली भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल तीव्रता 5.3 रही

By अनूप कुमार 
Updated Date

Papua New Guinea earthquake : पापुआ न्यू गिनी में आए शक्तिशाली भूकंप के झटके से धरती कांप गई। आज, गुरुवार, 23 मई को आए भूकंपों में पापुआ न्यू गिनी में आया भूकंप भी शामिल है। यह फिन्सचाफेन से 39 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी पापुआ न्यू गिनी में आज आए भूकंप की पुष्टि की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में अक्सर ही भूकंप आते हैं। जानकारी के अनुसार पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 101.5 किलोमीटर रही।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

पापुआ न्यू गिनी में सितंबर 2022 में भयंकर भूकंप आया जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए।

पापुआ न्यू गिनी में लगभग 600 द्वीप हैं और इसका कुल भूमि क्षेत्र ओशिनिया में लगभग 175,000 वर्ग मील है। इसकी एकमात्र भूमि सीमा न्यू गिनी द्वीप पर इंडोनेशिया के साथ है।

Advertisement