Paragliding Destination : आसमान में परिंदो को उड़ते हुए देखना मोहक लगता है। मन नीले गगन में उड़ने को करता है। उड़ने के इस अहसास को पूरा करता है। पैराग्लाइडिंग।भारत पैराग्लाइडिंग यात्राओं का केंद्र बन गया है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, भारत में पैराग्लाइडिंग (Paragliding) के लिए दर्जनों स्थान हैं। प्रत्येक स्थान का अपना अनूठा नज़ारा और अनुभव है।
पढ़ें :- चित्रकूट दर्शन करने जा रहे दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
पैराग्लाइडिंग सिर्फ खुले आसमान में, बादलों के बीच पक्षी की तरह उड़ना सीखने और ऊपर से धरती को निहारने से कहीं बढ़कर है। ढ़लान वाली पहाड़ियों और अछूती प्रकृति के विशाल विस्तार के साथ, भारत तेजी से पैराग्लाइडिंग यात्राओं का केंद्र बन गया है।
1. बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग वह पहला स्थान था जहाँ पैराग्लाइडिंग विश्व कप प्रतियोगिता (Paragliding World Cup Competition) का आयोजन हुआ था? भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी (Paragliding Capital) के रूप में प्रसिद्ध बीर गाँव से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित, पैराग्लाइडिंग लॉन्चिंग स्थल (Paragliding launch site) पहाड़ की ढलान पर लगभग 2400 मीटर की ऊंचाई पर है। एक बार जब आप उड़ान भर रहे होते हैं, तो आपको पहाड़, ढलानें, हरे-भरे पेड़ और बहुत कुछ दिखाई देता है। अक्टूबर से मध्य जून के बीच बीर बिलिंग जाएँ, जब बारिश की संभावना कम होती है।
2.मनाली, हिमाचल प्रदेश
भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक मनाली है। यह गाँव लगभग 1828 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो इसे पैराग्लाइडर (Paraglider) उड़ाने के लिए आदर्श बनाता है। सोलांग घाटी, Fataru Mountain, गुलाबा और मरही के मनोरम दृश्य अनुभवी पैराग्लाइडरों को बार-बार यहाँ आने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन खुले मैदानों और विशाल आकाश के कारण मनाली शुरुआती पैराग्लाइडरों के लिए भी आदर्श है। मानसून के मौसम को छोड़कर आप मनाली में पैराग्लाइडिंग (Paragliding in Manali)के लिए जा सकते।