Paridhi Sharma Transformation: टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने जोधा अकबर सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों को दीवाना बना दिया था. अब हाल ही में 10 साल बाद एक्ट्रेस परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनका गॉर्जियस लुक देखकर फैंस चौंक गए हैं.
पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) बेहद ही खूबसूरत हैं. उन्होंने सीरियल जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। परिधि शर्मा ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान जोधा अकबर से मिली थी और वो हर दूसरे घर की चहेती बन गई थी.
टीवी शो जोधा अकबर में अकबर का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत टोकस के साथ परिधि की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था. अब हाल ही में परिधि शर्मा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 10 साल बाद एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हो गए हैं.
परिधि शर्मा की लेटेस्ट शेयर की गई फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत रही हैं. वो बिना मेकअप किए हुए ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर उनके चाहने वालों का कहना है कि परिधि अब भी उतनी ही खूबसूरत है जितनी वो 10 साल पहले हुए करती थी.
पढ़ें :- RasMandanna adopts families hmika : रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार,साल भर किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा
बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस परिधि शर्मा भले ही किसी टीवी सीरियल में नहीं दिखाई दे रही होगी लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और आए दिन अपनी पोस्ट शेयर कर फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं.