मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और उनके पति आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ( Raghav Chadha) को लंबे समय के बाद एक साथ स्पॉट किया गया। राघव आंख की सर्जरी (Raghav eye surgery) की वजह से काफी समय तक लंदन में थे।
पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां
आपको बता दें, अब राघव भारत लौट आए हैं। आज शुक्रवार (24 मई) को कपल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचा। दोनों इस दौरान व्हाइट मैचिंग कपड़ों में नजर आए।
उन्होंने बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने माथे पर तिलक भी लगवाया। उनकी मंदिर से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। उन्हें पहले मंदिर के अंदर दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बाहर आने पर उन्होंने पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराई।
फिर कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि परिणीति और राघव की पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी हुई थी। इसके बाद परिणीति ने कई दिनों तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की विभिन्न रस्मों की फोटो शेयर कर फैंस को खुशी मनाने का मौका दिया। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था।