वाराणसी : आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) और परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) बीते दिन रविवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर प्रसिद्ध मां गंगा आरती में शामिल हुए। दंपति के साथ राघव की मां और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। राघव और परिणीति गंगा पूजा में भाग लेते हुए आध्यात्मिक अनुभव से अभिभूत दिखे।
पढ़ें :- अनिरुद्ध-काव्या की शादी का कार्ड वायरल, रिसेप्शन में लगेगा सितारों का मेला, पीएम मोदी से लेकर रजनीकांत तक को न्योता
आपको बता दें, अध्यक्ष सुशांत मिश्रा (Sushant Mishra) और अन्य अधिकारियों सहित गंगा सेवा निधि के सदस्यों ने दंपत्ति को पारंपरिक अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया।
परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। इसमें मनोरंजन उद्योग और राजनेताओं के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए।
परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इम्तियाज अली ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।
पढ़ें :- अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह