Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Parineeti Chopra ने किया बड़ा खुलासा, एक्टिंग छोड़ करेंगी ये काम

Parineeti Chopra ने किया बड़ा खुलासा, एक्टिंग छोड़ करेंगी ये काम

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके प्रशंसकों को झटका लग सकता है। राघव चड्ढा से शादी को बाद परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर को लेकर कई प्रकार के सवाल उठ रहे थे। कई लोगों का मानना था कि परिणीति राजनीति ज्वाइन करने वाली हैं।

पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास

हांलाकि, अब इन सभी खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अब अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। जी हां, परिणीति चोपड़ा अब अभिनय के अलावा गायिकी में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि संगीत की दुनिया में वह अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। अपनी इस नई जर्नी को लेकर परिणीति चोपड़ा बेहद उत्साहित है।

वहीं इस खुशखबरी को प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं कि ‘म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस रहा है। मैंने सालों से कई सारे म्यूजिशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखती आ रही हूं। वहीं अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हूं। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं अपने जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’ परिणीति चोपड़ा ने टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के लोकप्रिय सिंगर को रिप्रेजेंट करता है। इस कंपनी के साथ अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी समेत 25 से बड़े कलाकारों के नाम जुड़े हुए हैं।

 

पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा
Advertisement