Parineeti Chopra’s throwback video: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने साल 2011 में सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म लेडीज वर्सेज रिक्की बहल से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक बतौर एक्ट्रेस उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन परिणीति ने हाल ही में ओटीटी फिल्म अमर सिंह चमकीला से फैंस का दिल जीता है।
पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां
इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टीवी चैनल दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में गाना गाती दिख रही हैं। आइए एक नजर परिणीति के इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
शनिवार को परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दूरदर्शन के एक देशभक्ति कार्यक्रम में गीत गाती नजर आ रही हैं। उनके साथ इस वीडियो में अन्य कई बच्चे भी मौजूद हैं।
My real debut
pic.twitter.com/FxGJqPeGAA — Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) May 4, 2024
पढ़ें :- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, बोले- आप प्रधानमुत्री बनने जा रहे है...
दूरदर्शन चंडीगढ़ के इस खास शो में परिणीति चोपड़ा ने भाग लेकर उस वक्त अपने परिवार का नाम रोशन किया था। ऐसे में अब करीब 20 साल बाद अदाकारा ये पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।