Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty’s Second Round Match Cancelled: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक बुरी खबर आयी है। भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) का आज होने वाला मैच कैंसल हो गया है। जिसके बाद बैडमिंटन में भारत के लिए मेडल पर संकट के बदला मंडराने लगे हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, 27 जुलाई को पहले मैच में जीत के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की भारतीय जोड़ी को अगला मुकाबला आज यानी 29 जुलाई, सोमवार को दोपहर 12 बजे से जर्मनी के मार्विन सीडेल और मार्क लैम्सफूस के खिलाफ खेलना था, लेकिन मार्क लैम्सफूस ने घुटने की इंजरी के चलते पेरिस ओलंपिक से नाम वापस ले लिया है। जिसकी वजह से जर्मनी की जोड़ी के अगले दोनों अगले दोनों मैच भी कैंसल हो गए। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन ने इस बारे में जानकारी दी है।
We hope Mark gets better soon.
More info
https://t.co/Gh28E92bDO#Badminton #Paris2024 #Olympics pic.twitter.com/AIph48SEGJ — BWF (@bwfmedia) July 28, 2024
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
सात्विकसाईराज-चिराग को हर हाल में जीतना होगा अगला मैच
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने पहले मैच में फ्रांस के कोरवी लुकास और लेबर रोनन की जोड़ी के खिलाफ 2-0, 21-17, 21-14 से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, सात्विकसाईराज और चिराग को दो और मैच ही खेलने थे, लेकिन एक मैच रद्द होने जाने की वजह से भारतीय जोड़ी का अब एक मैच बचा है। अब सात्विकसाईराज और चिराग को मेडल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए आखिरी मैच को हर हाल में जीतना होगा। भारतीय जोड़ी अपना आखिरी मुकाबला 30 जुलाई, मंगलवार को इंडोनेशिया के अल्फियान फजर और अर्दियांतो मुहम्मद रियान की जोड़ी के खिलाफ खेलेगी।