नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला पहलवान (India’s Star Female Wrestler) विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और अंशु मलिक (Anshu Malik) ने बिश्केक में जारी एशियन ओलंपिक क्वालीफायर (Asian Olympic Qualifier) में शानदार प्रदर्शन कर किया है। इसके साथ ही इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) का कोटा हासिल कर लिया है।
पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विनेश की जीत
विनेश ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर (Asian Olympic Qualifier) में महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की लौरा गैनिक्जी को 10-0 से हराकर महिला 50 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया। उन्होंने 4:18 मिनट में लड़ाई जीत ली। अब उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान की अक्तेंगे क्यूनिमजेवा से होगा, जिन्होंने चीनी ताइपे की मेंग ह्सुआन हसी को 4-2 से हराया है।
तकनीकी श्रेष्ठता के दम पर जीतीं अंशु मलिक
वहीं, अंशु मलिक (Anshu Malik) ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया। उन्होंने उज्बेकिस्तान की लैलोखोन सोबिरोवा को 11-0 से तकनीकी श्रेष्ठता से हराया। पूर्व में अंशु ने बिश्केक में अपने दोनों मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता के दम पर जीते थे।
पढ़ें :- आज सपा 1000 मेधावी छात्राओं को बांटने वाली थी साइकिल, आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर चल गया बुलडोजर!
विनेश की दमदार शुरुआत
विनेश ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में कोरिया की प्रतिद्वंद्वी मिरान चियोन को एक मिनट 39 सेकेंड तक चले मुकाबले में हराया है। उनकी मजबूत पकड़ का विरोधी खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। अगले मुकाबले में विनेश ने कंबोडिया की एसमानांग डिट को महज 67 सेकेंड में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने वाले दो पहलवानों को ओलंपिक कोटा मिलेगा। विनेश चयन ट्रायल में जीतने के बाद 50 किग्रा वर्ग में खेल रही हैं। अगर वह चूक भी जाती हैं तो 53 किग्रा वर्ग में दावेदार होंगी जिसमें अंतिम पंघाल ने कोटा हासिल किया है। अंतिम को एक और ट्रायल में उतरने के लिए कहा जा सकता है।
अंशु को सीधे क्वार्टर फाइनल में मिला प्रवेश
विश्व चैंपियनशिप 2021 की रजत पदक विजेता अंशु (World Championship 2021 silver medalist Anshu) को क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला, जिसमें उन्होंने किर्गिस्तान की कलमीरा बिलिमबेकोवा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। वहीं, अंडर-23 विश्व चैंपियन रितिका ने 76 किग्रा वर्ग में युंजू हवांग को हराया। पहला दौर उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीता। इसके बाद मंगोलिया की दावानासान एंख एमार को भी इसी तरह से मात दी। चीन की जुआंग वांग के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में उन्होंने 8-2 से जीत दर्ज की। मानसी अहलावत (62 किग्रा) भी अंतिम चार में पहुंच गईं। उन्होंने कजाखस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को 6-4 से हराया।
निशा दहिया को मिली हार
पढ़ें :- 'कुत्ता भी नहीं पूछेगा, अब 12 सीट पर सिमट जाएंगे...' अनंत सिंह JDU से निकाले जाने पर जमकर बरसे
भारत की चार महिला पहलवानों ने जहां सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि एक अन्य पहलवान निशा दहिया (68 किग्रा) सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। उन्होंने पहले दौर में उत्तर कोरिया की सोल गुम पाक को 8-3 से हराया। लेकिन इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सकीं और किर्गिस्तान की मीरिम जुमानाजारोवा से हार गईं। पेरिस ओलंपिक का आखिरी विश्व क्वालीफायर तुर्किये में नौ मई से खेला जाएगा।
लय बरकरार रखने में अमन विफल
अमन ने 57 किग्रा वर्ग में दबदबे वाला आगाज करते हुए अपने शुरुआती दो प्रतिद्वंद्वियों येरासिल मुख्तारुली और सुंगवॉन किम को तकनीकी श्रेष्ठता से हराया। वह हालांकि उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अब्दुल्लेव के खिलाफ इस लय को जारी रखने में विफल रहे और 10 अंकों से पिछड़ने के बाद हार गए। भारतीय कुश्ती जगत को अमन से काफी उम्मीदें थी क्योंकि उन्होंने अपने आयु वर्ग में मजबूत माने जाने वाले रवि दाहिया को शिकस्त देकर देश के प्रतिनिधित्व का मौका हासिल किया था।