Paris Olympics Closing Ceremony Date, Time, Venue, Live Streaming: पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का अभियान खत्म हो चुका है, जिसमें भारतीय दल ने 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर समेत कुल 6 मेडल अपने नाम किए हैं, जबकि सीएएस फैसला अगर विनेश फोगाट में आता है तो एक और सिल्वर भारत की झोली में होगा। वहीं, अब सबकी नजरें ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी पर होंगी। आइये जानते हैं कि पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में-
पढ़ें :- सीएम योगी ने 'साधना शृंखला' कार्यक्रम में की तीन घोषणाएं, प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक और उत्तरदायी बनाने के प्रयास
पेरिस ओलंपिक्स 2024 क्लोजिंग सेरेमनी कहां आयोजित की जाएगी?
पेरिस ओलंपिक्स की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन नॉर्थ पेरिस के स्टेड डे फ्रांस में किया जाएगा।
पेरिस ओलंपिक्स 2024 क्लोजिंग सेरेमनी कब आयोजित की जाएगी?
पेरिस ओलंपिक्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रविवार रात 12.30 बजे (तारीख बदलने की वजह से सोमवार) से होगा।
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पार किया 100 मेडल का आंकड़ा, संदीप और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
पेरिस ओलंपिक्स 2024 क्लोजिंग सेरेमनी में भारत का ध्वजवाहक कौन होगा?
पेरिस ओलंपिक्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक होंगे। मनु ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जबकि ब्रॉन्ज मेडल विनर हॉकी टीम के श्रीजेश का हिस्सा थे।
पेरिस ओलंपिक्स 2024 क्लोजिंग सेरेमनी का होस्ट कौन होगा?
पेरिस ओलंपिक्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी को जिमी फैलन और स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर माइक टिरिको हॉस्ट करेंगे।
पेरिस ओलंपिक्स 2024 क्लोजिंग सेरेमनी का टीवी पर लाइव प्रसारण कहां देख जा सकेगा?
पढ़ें :- तिब्बत में भयंकर भूकंप से मची तबाही, 4 घंटे में 13 बार धरती के कांपने से दहशत में लोग
पेरिस ओलंपिक्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 चैनल पर होगा।
पेरिस ओलंपिक्स 2024 क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
पेरिस ओलंपिक्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगा।