Paris Paralympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस पैरालंपिक 2024 बुधवार को प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड और चैंप्स-एलिसीज़ में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू होने जा रहा है। पेरिस ओलंपिक की तरह पैरालंपिक 2024 में भी ओपनिंग सेरेमनी के बाहर होगा, जोकि पैरालंपिक के इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं कि पेरिस पैरालिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार, कब शुरू होगी और इस कार्यक्रम को कहां लाइव देख पाएंगे-
पढ़ें :- तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर
पेरिस पैरालंपिक 2024 का ओपनिंग सेरेमनी कब है?
पेरिस पैरालंपिक2024 का ओपनिंग सेरेमनी 28 अगस्त 2024 को होगा।
पेरिस पैरालंपिक 2024 का ओपनिंग सेरेमनी कब शुरू होगा?
पेरिस पैरालंपिक 2024 का ओपनिंग सेरेमनी बुधवार को रात 11:30 बजे IST (स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होगा।
पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे?
पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में सुमित अंतिल और भाग्यश्री यादव भारत के ध्वजवाहक होंगे।
पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी को टीवी पर कहां देख सकेंगे?
पेरिस पैरालिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी स्पोर्ट्स18 टीवी चैनल पर प्रसारित की जाएगी।
पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी को कहां लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं?
पढ़ें :- अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बॉडीगार्ड ने कबूली फायरिंग की बात
पेरिस पैरालिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में कौन देगा परफ़ॉर्मेंस?
2024 ओलंपिक की तरह, आयोजकों ने अब तक परफ़ॉर्मेंस करने वालों के नाम का खुलासा नहीं किया है। यह ज्ञात है कि थॉमस जॉली उद्घाटन समारोह के कलात्मक निदेशक होंगे, जबकि स्वीडिश कोरियोग्राफर अलेक्जेंडर एकमन कोरियोग्राफी का ख्याल रखेंगे। विक्टर ले मस्ने संगीत तैयार करेंगे।