India Paris Paralympics Day 10 schedule: पेरिस पैरालंपिक 2024 के नौवें दिन भारत के खाते में एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जुड़ गया। हाई जंप एथलीट प्रवीण कुमार ने टोक्यो गेम्स के अपने सिल्वर मेडल को शुक्रवार को पेरिस में गोल्ड मेडल में बदल दिया। इसके अलावा, होकाटो होतोज़े सेमा ने 14.65 मीटर के प्रयास के साथ मेंस शॉट पुट F57 में ब्रांज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ मौजूदा एडिशन में भारत के कुल मेडल की संख्या 27 पहुंच गयी है। मेडल टैली में भारत 17वें पायदान पर है। आइये पेरिस पैरालंपिक गेम्स के 10वें दिन भारतीय एथलीटों के इवेंट्स पर एक नजर डाल लेते हैं-
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
पेरिस पैरालंपिक 2024 के नौवें दिन भारतीय पैराएथलीटों का शेड्यूल
दोपहर 1:00 बजे- पैरा साइक्लिंग: अरशद शेख – पुरुषों की सी1-3 रोड रेस फ़ाइनल
दोपहर 1:05 बजे-पैरा साइक्लिंग: ज्योति गडेरिया – महिला सी1-3 रोड रेस फाइनल
दोपहर 1:30 बजे- पैरा कैनो: यश कुमार – पुरुष केएल1 200 मीटर सेमीफ़ाइनल
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
दोपहर 1:55 बजे- पैरा स्विमिंग: सुयश जाधव – पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 हीट्स
दोपहर 1:58 बजे- पैरा कैनो: प्राची यादव – महिला वीएल2 200 मीटर सेमीफ़ाइनल
दोपहर 2:50 बजे- पैरा कैनो: यश कुमार – पुरुष केएल1 200 मीटर फ़ाइनल और बी (अगर क्वालिफाई करते हैं)
दोपहर 3:14 बजे- पैरा कैनो: प्राची यादव – महिला वीएल2 200 मीटर फ़ाइनल और बी (अगर क्वालिफाई करते हैं)
रात के 10 बजे- पैरा तैराकी: सुयश जाधव – पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 फ़ाइनल
पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
रात 10:30 बजे- पैरा एथलेटिक्स: नवदीप – पुरुष भाला फेंक F40, F41 फाइनल
रात11:04 बजे- पैरा एथलेटिक्स: सिमरन – महिला 200 मीटर टी12 फ़ाइनल
देर रात 12:30 (8 सितंबर)- पैरा एथलेटिक्स: दिलीप गावित – पुरुषों की 400 मीटर टी47 फ़ाइनल