Parivartini Ekadashi Upay : भाद्रपद माह के परिवर्तिनी एकादशी व्रत को बहुत ही कल्याणकारी बताया गया है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। 03 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी आने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायक होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। मान्यता के अनुसार इस दिन किया गया राशि अनुसार उपाय से वर्षपर्यन्त भगवान लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहेगी।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
परिवर्तिनी एकादशी राशि के अनुसार उपाय
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को इस दिन हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. धन प्राप्ति के लिए ये उपाय कारगर है।
सिंह राशि
परिवर्तिनी एकादशी पर अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सिंह राशि वाले दक्षिणावर्ती शंख में दूध और गंगाजल डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
कन्या राशि
नौकरी या कारोबार में अगर किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो परिवर्तिनी एकादशी पर गौ सेवा करें। ग्रह दोष दूर होते हैं।
तुला राशि
पीतांबर से विष्णु जी को सजाएं और ‘ऊँ श्री धनंजाय नम:’ मंत्र का जाप कर श्रीहरि की पूजा करें और दूध या दही का दान करें।
वृश्चिक राशि
परिवर्तिनी एकादशी पर जरुरतमंदों को आर्थिक रूप से मदद करें। इससे दोष दूर होते हैं।
धनु राशि
केसर मिश्रित दूध से विष्णु जी का अभिषेक करें, मान्यता है इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
मकर राशि
परिवर्तिनी एकादशी पर मकर राशि वाले भगवान विष्णु को केला और हल्दी अर्पित करें।
कुंभ राशि
घर-परिवार में अगर अशांति का सामना करना पड़ रहा है तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन शाम के समय मां तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाएं।
मीन राशि
परिवर्तिनी एकादशी पर आप विष्णु जी को श्रीफल का भोग लगाएं। इससे सफलता के रास्ते खुलते हैं।