Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भलुअनी:परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

भलुअनी:परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

भलुअनी – देवरिया :: पूर्वांचल चौरसिया महासभा के संस्थापक भीम राज चौरसिया के संयोजकता मे रविवार को कैलाश पूरी लॉज परिसर में आयोजित यूपी बोर्ड के परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभाओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- NEET Re-Exam : अब तो इस्तीफ़ा दे दो धर्मेन्द्र प्रधान, नीट री-एग्जाम में कई डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट के अरेस्ट होने पर अखिलेश यादव ने घेरा

आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायणन चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को देश के उन्नतशीलता के लिए निरंतर प्रयासरत्न होना चाहिए जिससे चौरसिया समाज सहित देश उन्नति कर सके।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज देश के सभी विविधाओ में उन्नति कर रहा है किन्तु सबसे ज्यादा चिंता का विषय यह है कि राजनीति मे अन्य समाज के लोगों की अपेक्षा काफी पिछड़ा हुआ है इस दिशा मे समाज के प्रबुद्ध छात्र नौजवानों को चिंतन करना होगा।

समारोह को डॉ आर बी चौरसिया, डॉ राजेश चौरसिया, डॉ नन्द किशोर चौरसिया, ई रमेश चौरसिया, डॉ सत्य प्रकाश चौरसिया, विजय कुमार चौरसिया, सचिन चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, डॉ अविनाश चौरसिया, अधिवक्ता शिव प्रसाद चौरसिया, अनिल कुमार चौरसिया, प्रेम सागर चौरसिया, बुद्धि सागर चौरसिया, राम बचन चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, अधिवक्ता आनन्द चौरसिया आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रुदल चौरसिया, मनोज कुमार चौरसिया, श्री मती मनोरमा चौरसिया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें। समारोह की अध्यक्षता बुद्धि सागर चौरसिया तथा संचालन भाजपा युवा नेता गोविन्द चौरसिया ने किया, कार्यक्रम की सफलता पर सभी के प्रति आयोजक भीम राज चौरसिया ने आभार व्यक्त किया.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: लापरवाह सिस्टम की भेंट चढ़ गए 14 परिवारों के चिराग, आग लगने के बाद याद आयेगी फायर एनओसी की बात?
Advertisement