Parveen Hooda win Gold Medal : एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन भारत को महिला बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल हाथ लगा है। परवीन हुड्डा ने फ़ाइनल (65kg) में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर चौंकाया है। पिछले एडिशन में उनके हाथ ब्रॉन्ज मेडल लगा था। जिसे परवीन ने इस बार गोल्ड में बदल दिया है।
पढ़ें :- Asian Games Closing Ceremony : नीरू ढांडा होंगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक, इस बार जीते हैं दो गोल्ड और एक सिल्वर
पिछले एशियन गेम्स में परवीन हुड्डा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन बाद में ठिकाने की जानकारी से जुड़े डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के कारण उनसे पदक वापस ले लिया गया था। अब परवीन ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस बार 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। मैरी कॉम (2014) और लवलीना बोरगोहेन (2026) के बाद परवीन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं हैं।
इससे पहले शुक्रवार को लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की बॉक्सिंग में भारत के 12 साल के गोल्ड मेडल के इंतज़ार को खत्म किया। उन्होंने 75 किलोग्राम कैटेगरी के फ़ाइनल में चीन की ज़ियी बाओ को हराया। ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना ने बाओ को 5-0 के सर्वसम्मत फ़ैसले से हराया।