Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Vande Bharat Express में यात्री को दबंगों ने पीटा, BJP ​विधायक के इशारे पर मारपीट का आरोप…कांग्रेस ने घेरा

Vande Bharat Express में यात्री को दबंगों ने पीटा, BJP ​विधायक के इशारे पर मारपीट का आरोप…कांग्रेस ने घेरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

झांसी। दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से आधा दर्जन दबंगों ने जमकर मारपीट की। इस मारपीट में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने आरोप लगाया कि मारपीट बीजेपी विधायक राजवी सिंह परीछा के इशारों पर हुई है क्योंकि पीड़ित ने विधायक के कहने पर सीट नहीं बदली थी। इससे गुस्साए विधायक ने अपने गुर्गों को बुलाकर ​उसको जमकर पिटवाया। वहीं, विधायक की ओर से भी जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

दरअसल, झांसी की बबीना सीट से राजीव सिंह बीजेपी विधायक हैं। घटना के दिन वो वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था। ​विधायक पर आरोप है कि वो एक यात्री की सीट पर बैठना चाहते थे लेकिन यात्री सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद विधायक ने मौके पर अपने साथियों को बुला लिया और उस यात्री को पिटवा दिया। फिलहाल इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

वहीं, इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ बीजेपी विधायकी तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, यूपी के एक BJP विधायक ‘वंदे भारत’ ट्रेन में चढ़े। विधायक राजीव सिंह को विंडो सीट पर बैठने का चस्का है, लेकिन उन्हें विंडो सीट नहीं मिली। ट्रेन में चढ़ते ही वो एक यात्री से बोले- विंडो सीट से हटो, मुझे यहां बैठना है। यात्री ने साफ मना कर दिया। विधायक जी को ये बात नागवार गुजरी, वो बोले- तुझे समझ नहीं आता.. मैं विधायक हूं। चल आगे तेरी औकात बताता हूं।

साथ ही आगे लिखा कि, विधायक जी ने तुरंत कॉल करके अपने गुंडे-मवाली समर्थकों को झांसी स्टेशन पर बुलवा लिया। जैसे ही वंदे भारत ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची, विधायक जी के पालतू गुंडे ट्रेन में चढ़ गए। BJP विधायक ने गुंडों से कहा-ये आदमी मुझे सीट नहीं दे रहा था, इसे सबक सिखाओ। फिर क्या था, गुंडे यात्री पर टूट पड़े, इतना मारा कि उनकी नाक से खून निकलने लगा। गनीमत रही कि ट्रेन चल पड़ी और विधायक जी को झांसी में ही उतरना था, इसलिए यात्री की जान बख्श दी गई। विधायक जी खुद को अमित शाह का बेहद करीबी बताते हैं। घूम-घूमकर कहते हैं- शाह जी मेरे मार्गदर्शक हैं। मैंने ‘जनता की सेवा’ करना उन्हीं से सीखा है।

 

पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू
Advertisement