Pat Cummins Back-to-back Hat-Tricks: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने सात बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 21 रनों से धूल चटा दी। इससे पहले टूर्नामेंट के लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान ने मात देकर सबको चौंका दिया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की हार के अलावा पैट कमिन्स (Pat Cummins) की हैट्रिक (Hat-trick) ने काफी सुर्खियां बटोर रही है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
दरअसल, अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन स्थित आरएनओएस वेले ग्राउंड में खेले गए इस मैच में पैट कमिन्स (Pat Cummins) ने हैट्रिक (Hat-trick) लेकर इतिहास रच दिया है। पैट कमिन्स एक मात्र ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो हैट्रिक हैं। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कमिन्स ने पहली हैट्रिक ली थी। इस तरह से उन्होंने बैक-टू-बैक दो मैचों में हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ पैट कमिन्स की हैट्रिक 18वें और 20वें ओवर में आयी। कमिन्स ने 18वें की आखिरी गेंद पर अफगानी कप्तान राशिद खान को टिम डेविड के हाथों कैच कराके पवेलियन भेजा। इसके बाद वह 20वां करने आए तो पहली गेंद पर करीम जनत और दूसरी गेंद पर गुलाबदीन नायब को कैच करके अपनी हैट्रिक पूरी की। बता दें कि पैट टी20 इंटरनेशनल में बैक-टू-बैक हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)- बनाम बांग्लादेश, केप टाउन, 2007
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
कर्टिस कैम्फर (आयरलैंड)- बनाम नीदरलैंड्स, अबू धाबी, 2021
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- बनाम साउथ अफ्रीका, शारजाह, 2021
कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)- बनाम इंग्लैंड, शारजाह, 2021
कार्तिक मयप्पन (यूएई)- बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022
जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)- बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड, 2022
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- बनाम बांग्लादेश, एंटीगुआ, 2024
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- बनाम अफगानिस्तान, किंग्सटाउन, 2024