Captains Fees in IPL 2024 : इंडियन प्रिमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत में अब कुछ घंटों का समय रह गया है। इस सीजन का ओपनिंग मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। हालांकि, इस बार कई टीमों की कमान नए कप्तानों के हाथों में होगी। ऐसे में आईपीएल 2024 में सभी फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों की फीस पर एक नजर डाल लेते हैं।
पढ़ें :- ICC Rankings : शुभमन गिल नंबर 1, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच जबरदस्त जंग
आईपीएल 2024 में कप्तानों की फीस
1- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस के हाथों में होगी। दिसंबर 2023 में हुए मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 20.50 करोड़ रुपये मोटी रकम में कमिंस को अपने साथ जोड़ा था। वह आईपीएल में सबसे महंगे कप्तान हैं।
2- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) : आईपीएल 2024 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल ही संभालते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने अपने शुरुआती सीजन (IPL 2022) से लेकर अब तक राहुल की कप्तानी पर भरोसा बरकरार रखा है। एलएसजी ने कप्तान को एक सीजन के लिए 17 करोड़ रुपये भुगतान कर रही है।
3- दिल्ली कैपिटल्स (DC) : सड़क दुर्घटना के लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीजन आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर की जगह एक बार फिर ऋषभ पंत को अपनी टीम का कप्तान बना दिया है। डीसी उन्हें एक सीजन के 16 करोड़ रुपये दे रही है।
पढ़ें :- IND vs NZ : चौथे और पांचवें वनडे से कप्तान गिल-राहुल और कंबोज आउट, जानें टीम इंडिया के स्क्वाड में क्यों हुआ बड़ा बदलाव?
4- मुंबई इंडियंस (MI) : आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में कप्तान के रूप में वापसी हुई हैं। मिनी ऑक्शन के दौरान एमआई ने उन्हें गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया था। फ्रेंचाइजी उन्हें इस सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देगी।
5- राजस्थान रॉयल्स (RR) : इस बार पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन संभालते नजर आएंगे। संजू को फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए 14 करोड़ रुपये दे रही है।
6- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में रहने वाली है। इस सीजन खेलने के लिए अय्यर पूरी तरह फिर हैं और केकेआर ने उन्हें नीतीश राणा की जगह अपना कप्तान घोषित किया है। केकेआर अपने कप्तान को 12.25 करोड़ रुपये दे रही है।
7- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : आईपीएल में सीएसके को 5 बार चैम्पियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक सीजन के लिए 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। धोनी ने बीच में खुद अपनी सैलरी कम की थी।
8- पंजाब किंग्स (PBKS) : प्रीति जिंटा की मालिकाना वाली पंजाब किंग्स की कप्तानी इस बार भी स्टार ओपनर शिखर धवन संभाल रहे हैं। यह फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को 8.25 करोड़ रुपये दे रही है।
पढ़ें :- IPL 2027 Trade Deal : हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड पूरा, 18 करोड़ रुपए में हुई डील
9- गुजरात टाइटन्स (GT) : हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी गिल को एक सीजन के लिए 8 करोड़ रुपये दे रही है।
10- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) : इस सीजन भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को पहला खिताब की तलाश होगी। यह फ्रेंचाइजी अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को एक सीजन के 7 करोड़ रुपये दे रही है। इस सीजन फाफ सबसे सस्ते कप्तान भी हैं।