ललितपुर, 10 मार्च। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश का राजा अगर धार्मिक होगा तो भारत में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवी, राष्ट्रभक्त राजा को जनता का समर्थन मिलता है।
पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
स्वामी कैलाशानंद गिरी ने रविवार को श्री मर्दनसिंह इंटर कॉलेज तालबेहट में आयोजित ‘मोदी का परिवार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि ‘मोदी परिवार’ की घोषणा के बाद राजनेताओं ने अलग—अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इसका समर्थन किया, लेकिन सामाजिक तौर पर यह पहला कार्यक्रम है।
निरंजन पीठाधीश्वर ने कहा कि जिस राजा के राज्य में प्रजा स्वतंत्रता की अनुभूति का एहसास करे उसके लिए प्रजा भगवान से कामना करती है। समाज की प्रार्थना भगवान भी स्वीकार करते हैं। उन्होंने यूपी का उदाहरण देते हुए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने राज्य में सुशासन कायम किया। योगी आदित्यनाथ ने किसी जमाने में अपराधयुक्त यूपी को अपराध मुक्त, दंगामुक्त और अराजकता मुक्त बनाकर यहां ‘कानून का राज’ स्थापित किया। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए अखिल भारतीय सनातन संस्कृति संघ की संचालक, महिला उद्योगपति एवं समाजसेवी हरिप्रिया भार्गव का आभार जताया।
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
महाशिवरात्रि एवं महिला दिवस के उपलक्ष में मोदी सरकार के महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जारी निरंतर प्रयासों, नरेन्द्र मोदी की आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय और उनकी लम्बी आयु के लिए पीताम्बर बगलामुखी का सामूहिक मातृशक्ति जन संकल्प महामंगलकारी यज्ञ का अयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 हजार लोकर शामिल रहे, जो महिलाओं की शक्ति के प्रति समर्पित सामूहिक प्रयास को प्रकट करता है। कार्यक्रम में 10 हजार साड़ियों का वितरण किया गया।