Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Paush Purnima 2022 : पौष माह की पूर्णिमा है इस दिन, गुड़ का दान भी अत्यंत फलदायी माना जाता है

Paush Purnima 2022 : पौष माह की पूर्णिमा है इस दिन, गुड़ का दान भी अत्यंत फलदायी माना जाता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Paush Purnima 2022: हिंदू पंचांग के मुताबिक पौष माह की पूर्णिमा 17 जनवरी के दिन पड़ रही है। इसके बाद 18 जनवरी से नए माघ माघ की शुरुआत होगी। पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्र का दर्शन ​होता है। इस दिन चंद्र देव बली होते है। प्राचीन काल से पूर्णिमा को चंद्र देव की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। ज्योतिष ग्रंथ में चंद्रमा का विशेष महत्व है। पूर्णिमा का व्रत रख कर रुद्रदेव की पूजा करने से व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से भी मुक्त होता है। चंद्रमा मन का कारक है। चंद्र देव के शुभ होने से मन की चंचलता पर विराम लगता है और कलाओं की तरफ जातक का मन लगता है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

1.पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। इस दिन कुछ सरल 2.उपायों को अपनाकर घर में धन की वृद्धि की जा सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

3.पौष पूर्णिमा के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी गरीब को दान करने का संकल्प लें।
4.आप गरीबों को भोजन सामग्री, अन्न, दालें, आटा, चावल आदि का दान कर सकते हैं।
5.इस दिन गुड़ का दान भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।
6.गरीबों को दान स्वरुप कंबल और कपड़े दें और उन्हें भोजन कराएं तथा दक्षिणा दें।

Advertisement