Paush Purnima 2025 : सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से समस्त विघ्न बाधाओं से मुक्ति मिलती है। 13 जनवरी, सोमवार को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन गंगा-यमुना और पवित्र नदियों में स्नान, दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
यहां जलाएं दीपक
घर के मुख्य द्वार पर
पौष पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर एक तेल या घी का दीया जलाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से घर से सारी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं
तुलसी के पास
पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से जीवन प्रकाशवान होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पास दीया जलाने से घर में धन-धान्य की कभी नहीं होती है। माता लक्ष्मी की कृपा से घर में सदैव सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
दीपदान करें
अगर संभव है तो पौष पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में दीपदान करने का पुण्य फलPaush Purnima प्राप्त होता है। मान्यता है कि दीपदान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज
घर के मंदिर में जलाएं दीपक
पौष पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में घी का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से घर-परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सफेद चीजों का दान
जिनकी कुंडली में चंद्र कमजोर है वे पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करें और चंद्र देव के मंत्रों का उच्चारण करें।