BJP expelled Pawan Singh: भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri superstar Pawan Singh) को पार्टी से निकाल दिया है, पार्टी उनके काटकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने से नाराज थी। भाजपा की ओर से पवन सिंह को नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, उन्होंने नामांकन वापस लेने से साफ इंकार कर दिया था।
पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
दरअसल, बिहार में एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) ने उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को काराकाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन इस सीट से भाजपा नेता पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जिसको लेकर बिहार भाजपा के नेता उनसे नाराज थे। पार्टी के नेताओं ने उन्हें चेतावनी देते हुए नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा था। लेकिन पवन सिंह ने साफ तौर पीछे हटने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर पवन सिंह को पार्टी विरोधी कार्य और पार्टी की छवि खराब करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पवन सिंह टिकट वापस लौटा दिया था। इसके बाद उन्होंने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। काराकाट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं।