Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Pawan Singh new songs: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना लुंगिये बिछाई देहीं का…हुआ रिलीज

Pawan Singh new songs: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना लुंगिये बिछाई देहीं का…हुआ रिलीज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Pawan Singh new songs: पावर स्‍टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक और झन्नाटेदार गाने के साथ फैंस के बीच आ गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अंदाज से सबका दिल जीतने वाले पवन सिंह अब अपने नए गाने से गर्दा उड़ा रहे हैं। पवन सिंह का नया गाना ‘लुंगिये बिछाई द‍िहीं का’ पिछले दिनों रिलीज हुआ था, जिसमें फुल टू भोजपुरी फ्लेवर है। ये ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

गाने में सुहागरात का सीन है, जिसमें नई-नवेली दुल्‍हन है। घर में पलंग की जगह खटिया है और उस पर पवन सिंह का बवाली अंदाज। यह गाना जब से यूट्यूब पर रिलीज हुआ है खूब देखा और सुना जा रहा है। गाना करीब 1 महीने पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 3.8 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है और ये व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

लुंगिये बिछाई दिहीं का’ गाने को पवन सिंह और श‍िवानी सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इस पैपी नंबर गाने के बोल निक्‍की निहाल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कम्‍पोज किया है। गाने के कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं और इसे ऋषि राज और विनीत झा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। गाने में पवन सिंह के साथ प्रीति मौर्या नजर आ रही हैं और दोनों की कैमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।

पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’
Advertisement