मशहूर फिल्म एक्ट्रेस पायल राजपूत (Payal Rajput) आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पायल का जन्म 1992 को दिल्ली में हुआ था। पायल राजपूत (Payal Rajput) अपने लुक्स, स्टाइल और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
आज पायल Payal के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस किन-किन मौकों पर चर्चा में आई हैं। अपने बेहतरीन फिल्मी करियर में पायल राजपूत (Payal Rajput) ने ‘वीरे की वेडिंग’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 420 रिटर्न्स’, ‘आरडीएक्स लव’, ‘आरएक्स 100’ और ‘डिस्को राजा’ जैसी हिंदी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में अपना हुनर दिखाया।
फिल्मों के अलावा पायल (Payal) ने ‘सपनों से भरे नैना’, ‘ये है आशिकी’, ‘गुस्ताख दिल’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे कई टीवी शोज में भी काम किया है।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
फिल्मों और टीवी के साथ-साथ पायल ने मशहूर म्यूजिक एल्बम ‘बादल बरसे’ में अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को घायल कर दिया है। फिलहाल पायल Payal अपने काम में काफी व्यस्त हैं।