Paytm new UPI users : पेटीएम के लिए दिवाली खुशियां लेकर आई है। पेटीएम अब नए यूपीआई यूज़र्स जोड़ सकेगी। पेटीएम को 8 महीने के प्रतिबंध के बाद अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म पर नए उपयोगकर्ता जोड़ने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी 22 अक्टूबर, 2024 को पेटीएम द्वारा कई नियामक दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के बाद मिली।
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
खबरों के अनुसार,पेटीएम की बीएसई फाइलिंग के अनुसार, कंपनी को एनपीसीआई के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। यह इस पर निर्भर करेगा कि रिस्क मैनेजमेंट, ऐप और क्यूआर के लिए ब्रैंड गाइडलाइंस, मल्टी-बैंक गाइडलाइंस, थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर्स, मार्केट शेयर और कस्टमर डेटा के सर्कुलर का पेटीएम कैसे पालन करती है।
पेटीएम द्वारा नए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को जोड़ने में असमर्थता का मूल कारण जनवरी 2024 में शुरू हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ परिचालन दिशा-निर्देशों का पालन न करने का हवाला देते हुए निर्देश जारी किए। विशेष रूप से, पेटीएम के जोखिम-संबंधी प्रक्रियाओं के प्रबंधन और डेटा सुरक्षा विनियमों के पालन पर चिंताओं के कारण प्रतिबंध लगाया गया था।