PBKS vs LSG Match: पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच आईपीएल 2025 का 54वां मैच आज धर्मशाला में खेला जाना है। इस मैच से पहले पंजाब की टीम ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। टीम मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिच ओवेन को अपने जोड़ा है।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल उंगली टूटने के कारण आईपीएल 2025 के शेष मैचों से बाहर हो गए थे। टीम में गुरुवार को मैक्सवेल बाहर होने की जानकारी दी थी। उस समय रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन टीम ने अब मिच ओवेन को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के मिच ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 108 का उच्चतम स्कोर शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं।
बता दें कि पंजाब किंग्स ने पिछले साल मेगा नीलामी के दौरान मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन यह अनुभवी खिलाड़ी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाया।मैक्सवेल ने छह पारियों में सिर्फ 48 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रहा है। इस दौरान उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से चार विकेट लिए हैं।