Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. PBKS vs DC Pitch Report: आज दिल्ली और पंजाब की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी! जानें- पिच व वेदर रिपोर्ट्स में सब कुछ

PBKS vs DC Pitch Report: आज दिल्ली और पंजाब की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी! जानें- पिच व वेदर रिपोर्ट्स में सब कुछ

By Abhimanyu 
Updated Date

PBKS vs DC Pitch Report: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक अहम मैच खेला जाना है। इस मैच में मेजबान के पास प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के बेहद करीब पहुंचना चाहेगी, जबकि दिल्ली की टीम दो हार और पिछला मैच रद्द होने के बाद जीत के ट्रैक पर वापस लौटने की कोशिश करेगी। हालांकि, दोनों ही टीमों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है, क्योंकि धर्मशाला की वेदर रिपोर्ट डराने वाली है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

दरअसल, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच गुरुवार 8 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू हो गया, लेकिन मैच के दिन बारिश की संभावना है। वेदर रिपोर्ट्स के अनुसार, सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है, हालांकि मैच के दिन शाम तक बारिश कम हो जाने की उम्मीद है। मैच की पूर्व संध्या पर भी धर्मशाला में बारिश हुई, जिससे टीमों के अभ्यास में देरी हुई।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण धर्मशाला हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है, लेकिन मैच तय समय पर ही होगा। इस सीजन के पहले मैच में, काफी स्विंग उपलब्ध थी, इसलिए नए गेंदबाजों की भूमिका महत्वपूर्ण होने की संभावना है, जबकि स्पिनरों को कम सहायता मिलेगी। पिछले मैच में 400+ रन बनें थे। आज के मैच में भी रनों की बरसात हो सकती है।

Advertisement