Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PCS Transfers: यूपी में 18 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए किसको कहां मिली तैनाती

PCS Transfers: यूपी में 18 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए किसको कहां मिली तैनाती

By शिव मौर्या 
Updated Date

PCS Transfers: उत्तर प्रदेश में इन दिनों आईएएस, आईपीएस के साथ ही पीसीएएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश में 18 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए। इसमें गंभीर सिंह ADM वित्त राजस्व आजमगढ़, हनुमान प्रसाद ADM वित्त राजस्व रामपुर, अम्बरीश कुमार बिंद नगर मजिस्ट्रेट बरेली, राजीव कुमार राय उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, शुभी काकन उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, राजीव कुमार शुक्ला अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, सुभाष सिंह अपर नगर आयुक्त वाराणसी और राजेश कुमार गुप्ता ADM प्रशासन लखनऊ बने हैं।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

इसके साथ ही, हेम सिंह सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण, वंदिता श्रीवास्तव द्वितीय सचिव बरेली प्राधिकरण, सत्येंद्र सिंह ADM वित्त राजस्व शामली, विनय कुमार सिंह द्वितीय ADM नगर गाजियाबाद, योगेंद्र कुमार उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, पंकज कुमार श्रीवास्तव ADM न्यायिक बागपत, राजित राम गुप्ता ADM नमामि गंगे बलिया, नम्रता सिंह अपर नगर आयुक्त लखनऊ, स्वप्निल कुमार यादव ADM नमामि गंगे चित्रकूट और रोशनी यादव ADM न्यायिक लखनऊ बनीं हैं।

Advertisement