Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता कह रही है, ‘नक़ली चुनाव’ से बननेवाली ‘नक़ली सरकार’ से उम्मीद करना बेकार : अखिलेश यादव

जनता कह रही है, ‘नक़ली चुनाव’ से बननेवाली ‘नक़ली सरकार’ से उम्मीद करना बेकार : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में दारार पड़ने की खबर को सोशल मडिया पर शेयर करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा, जब जांच हो तो ये भी पता कर लीजिएगा कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अल्लीपुर में, आपके समय में बने नये मेडिकल कॉलेज में दरारें क्यों पड़ गयीं और लीकेज क्यों हो रही है। लीकेज होकर भ्रष्टाचार का पैसा किसकी जेब में गया।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

अखिलेश यादव ने कहा,पहले उप्र में प्रयागराज में नक़ली प्लेटलेट्स का खुलासा हुआ और अब आगरा में नक़ली दवाई के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। कुल मिलाकर उप्र में पूरब से लेकर पश्चिम तक सब जगह ड्रग माफ़ियाओं का राज चल रहा है। इसका सरगना कौन है? पूरे प्रदेश में नक्कालों का बोलबाला है। इतने बड़े नेटवर्क को चलानेवालों के तार किस सत्ताधारी से जुड़े हैं और उनके सिर पर किसका हाथ है, इसका पर्दाफ़ाश होना ही चाहिए। ये आम जनता के जीवन का सवाल है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

उन्होंने आगे कहा, अगर उप्र में कोई स्वास्थ्य-चिकित्सा का मंत्री हो तो मुख्यमंत्री जी उन्हें बुलाकर पूछें कि ऐसा क्यों हो रहा है? अगर ये गोरखधंधा पुलिस विभाग की मिलीभगत से हो रहा है तो वो स्वयं इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। जब जांच हो तो ये भी पता कर लीजिएगा कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अल्लीपुर में, आपके समय में बने नये मेडिकल कॉलेज में दरारें क्यों पड़ गयीं और लीकेज क्यों हो रही है। लीकेज होकर भ्रष्टाचार का पैसा किसकी जेब में गया।

अगर इन सब बातों पर चुप्पी साधी गयी तो जनता की शक की सुई किसी भी तरफ़ घूम सकती है। जनता कह रही है, ‘नक़ली चुनाव’ से बननेवाली ‘नक़ली सरकार’ से उम्मीद करना बेकार है। अपने जीवन की रक्षा के लिए स्वयं ही सचेत और सावधान रहना पड़ेगा। डबल इंजन के भरोसे तो डबल ख़तरा है। जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

Advertisement