लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जैसे इन्होंने जनता को लाइन में लगवाया वैसे ही अब जनता इनके खिलाफ पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक बंपर वोट डाल रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भी भाजपा के खिलाफ वोट डालने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है।
पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा सरकार ने नोटबंदी, बैंकों में केवाईसी, खाद, एसआईआर से लेकर सिलेंडर तक हर बार जनता को बस लाइन में ही लगाया है, इसीलिए जनता ने कल प. बंगाल व तमिलनाडु में भाजपा के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर बंपर वोट डाला है।
भाजपा सरकार ने नोटबंदी, बैंकों में केवाईसी, खाद, एसआईआर से लेकर सिलेंडर तक हर बार जनता को बस लाइन में ही लगाया है, इसीलिए जनता ने कल प. बंगाल व तमिलनाडु में भाजपा के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर बंपर वोट डाला है।
उप्र में भी जनता भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।… pic.twitter.com/VmZy97UJTw
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 24, 2026
पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना
उप्र में भी जनता भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है। 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव में 95% PDA ही 95% वोटिंग करके नया रिकॉर्ड बनाएगा, भाजपा को हराएगा और हमेशा के लिए हटाएगा। हम अपने पीडीए प्रहरियों व बूथ प्रभारियों को 2027 में 95% वेटिंग का नया लक्ष्य देते हैं। हमारा नया नारा होगा: 95% वोटिंग कराएंगे, अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे!