Little boy dance viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटे बच्चे का डांस वीडियो धूम मचा रहा है. यह वीडियो एक स्कूल फंक्शन का है, जहां बच्चे ने अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से स्टेज ही नहीं, बल्कि इंटरनेट यूजर्स के दिल भी जीत लिए.
पढ़ें :- पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी : आराधना मिश्रा
यह वीडियो खुद उसकी बहन कीथू ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो खुद भी एक प्रोफेशनल डांसर हैं. वीडियो पर अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग इस छोटे डांसर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बच्चों का ग्रुप एक साथ परफॉर्म कर रहा है, लेकिन जैसे ही यह छोटा बच्चा स्टेप्स करता है, सारी नजरें उसी पर टिक जाती हैं. उसका एनर्जी लेवल, एक्सप्रेशन और परफेक्ट बीट मैचिंग वाकई काबिल-ए-तारीफ है. खास बात यह है कि वह सिर्फ डांस स्टेप्स कर ही नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह से उन्हें जी रहा है.