Personal Portable AC : भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन दिनों नए एसी, कूलर, पंखे जमकर खरीद रहे हैं। लेकिन कई लोगों को कम बजट और भारी-भरकम बिजली बिल की टेंशन के कारण एसी नहीं खरीद पाते हैं। हालांकि, एक ऐसा भी एसी है जिसकी कीमत 4200 रुपये से भी कम है। जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।
पढ़ें :- ग्लोबल मार्केट में Huawei nova 16s Pro लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
दरअसल, अमेजन इंडिया से DIMU कंपनी के पर्सनल पोर्टेबल एसी को ऑर्डर किया जा सकता है, जिसकी कीमत 4,166 रुपये है। इसको सिर्फ 202 रुपये महीने की ईएमआई पर भी ले सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ 500 रुपये तक डिस्काउंट भी है। इस पोर्टेबल एसी कूलर फैन को ऑफिस, बेडरूम या अन्य जगहों पर लगा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह पर्सनल पोर्टेबल एसी तेज हवा देता है और चलते वक्त बहुत कम शोर करता है।
छोटे साइज़ और कम वजन वाले यह पोर्टेबल एसी हाई-क्वालिटी ABS+PC प्लास्टिक मटीरियल से बना है और बेहद मजबूत व ड्यूरेबल है। इससे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है, सबसे पहले डिवाइस के वाटर इनलेट को ओपन करें और फिर उसमें सादा या ठंडा पानी डालें। फिर यूएसबी का इस्तेमाल कर पावर से कनेक्ट करें और फिर स्विच टर्न ऑन कर दें।