लखनऊ। यूपी में भारी बारिश को देखते हुए पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती (Guard Recruitment) की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख में बदलाव किया है। अब परीक्षा 14 सितंबर से कराई जाएगी। पहले इसे आठ सितंबर से आयोजित किया जाना था। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता और प्रक्रिया के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीख संशोधित की गई है।
पढ़ें :- सीएम योगी बोले- यह सरकार तो कृष्ण, प्रभु राम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है आस्था, पहले की सरकार का बाबर, औरंगजेब पर था विश्वास
सात सितंबर को मिलेंगे नए प्रवेश पत्र
संशोधित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सात सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र स्वतः निरस्त माने जाएंगे। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध लिंक से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।