Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पीलीभीत: 60 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची को 2 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और घर पर चला बुलडोजर

पीलीभीत: 60 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची को 2 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और घर पर चला बुलडोजर

By Harsh 
Updated Date

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 साल के बुजुर्ग मोहम्मद उमर ने 9 साल की मासूम बच्ची को बंधक बनाकर दो दिनों तक दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के अवैध घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।

पढ़ें :- टीनएजर्स के बीच $ex अपराध कैसे? सुप्रीम कोर्ट ने बीच सुनवाई में ऐसा क्यों कहा, ये उम्र तो...

चप्पल लेने गई थी मासूम, ऐसे खुली पोल

बच्ची के पिता गाँव से 300 मीटर दूर बाजार की एक दुकान में काम करते है। बच्ची रविवार को बाजार में अपने पिता के पास नई चप्पल लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी मोहम्मद उमर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और दो दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। उधर, परेशान परिवार दो दिन तक बच्ची को ढूंढता रहा।

मंगलवार को आरोपी के घर के सामने रहने वाले एक युवक ने खिड़की से उमर की इस करतूत का वीडियो बना लिया और चुपके से बच्ची के परिवार को भेज दिया। वीडियो देखते ही परिवार के होश उड़ गए। जब वे उमर के घर पहुंचे, तो बच्ची वहां बदहवास हालत में मिली, जबकि आरोपी फरार हो चुका था।

गुस्से में भीड़ ने घेरा थाना, आरोपी लंगड़ाते हुए पहुंचा जेल

पढ़ें :- रेप केस में जमानत मिलते ही आरोपी ने पत्नी-बच्चे समेत 6 लोगों ​की हत्या कर दी, पीड़िता ​और उसके परिवार को भी मौत...

इस घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्से में आई भीड़ ने थाने का घेराव कर आरोपी को तुरंत पकड़ने की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 16 जून की रात आरोपी उमर को गांव के बाहर से उस वक्त दबोच लिया, जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन में आरोपी उमर पैर से लंगड़ाता हुआ नजर आया।

प्रशासन का कड़ा एक्शन: ढहा दिया अवैध मकान

वारदात के बाद प्रशासन भी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया। एसडीएम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी मोहम्मद उमर के गांव उगनपुर स्थित घर पर बुलडोजर चला दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का यह घर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाया गया था।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट, बोला- 'बच्चों के यौन शोषण की रिपोर्ट न करना भी अपराध', प्रधानाध्यापिका को राहत देने से इनकार
Advertisement