Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत में बाघ का हमला, एक महिला की मौत दो घायल, दस मिनट तक युवक ने बाघ से की लड़ाई

पीलीभीत में बाघ का हमला, एक महिला की मौत दो घायल, दस मिनट तक युवक ने बाघ से की लड़ाई

By santosh singh 
Updated Date

पीलीभीत। यूपी (UP) के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) के न्यूरिया इलाके में गुरुवार सुबह बाघ ने दो जगहों पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी बाघ के हमले से दो किसानों की मौत हो चुकी हैं।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

मंडरिया गांव (Mandriya Village) निवासी 50 वर्षीय तृष्णा गुरुवार सुबह -सुबह खेत पर गई थीं, तभी बाघ उन्हें दबोच ले गया। उनका शव खेत से बरामद हुआ। इससे 15 मिनट पहले मंडरिया के ही किशोर नीलेश पर बाघ ने हमला किया। नीलेश करीब 10 मिनट तक बाघ से लड़ता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर भागा।

मंडरिया से पहले सहजनिया और अनवरगंज गांवों में दूसरा बाघ देखा गया है। इस बाघ ने सुबह करीब छह बजे सहजनिया गांव (Sahjaniya Village) निवासी मीना (50 वर्ष) पर हमला कर दिया। वह खेत पर जा रही थीं, तभी गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन्हें दबोच लिया और 20 मीटर तक खींच ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया। हमले से मीना गंभीर घायल हो गईं। उनकी पीठ में गहरा घाव हुआ है। घायल अवस्था में उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मंडरिया गांव (Mandriya Village) में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह (DM Gyanendra Singh) और एसपी अभिषेक यादव (SP Abhishek Yadav) फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। वन विभाग (Forest Department) की टीमें भी गांव में मौजूद हैं। इलाके में बाघों की तलाश तेज कर दी गई है, लेकिन बाघ लगातार चकम दे रहा है।

बाघ का ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

सहजनिया और अनवरगंज के खेतों और सड़क पर घूमते बाघ का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में दो बाघ है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि बाघ की लगातार बढ़ रही चहलकदमी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने कहा कि इलाके में निगरानी की जा रही है। फिलहाल इलाके में बाघ का खौफ इस कदर फैला है कि लोग घरों में कैद हो गए हैं।

पढ़ें :- क्या TMC के बागी सांसदों की सदस्यता पर लटकी है तलवार? अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

रिपोर्ट : सतीश सिंह

Advertisement