पटना। बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में बड़ी बढ़त बनाते हुए जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि भाजपा को सन्देश है कि बिहार को कोई अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए। जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका भरोसा जितने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए काम नहीं करेगी तो ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा। बीजेपी किसी अच्छे चेहरे को मुख्यमंत्री बनाये, अपराधी को सीएम बनाएंगे तो यही होगा। उन्होंने कहा कि ये मेरी जीत सम्राट चौधरी की वजह से हुई है। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का सबसे बड़ा कारण है।
पढ़ें :- Viral Video : इटली एयरपोर्ट पर तेज तूफान की चपेट में आया विमान खिलौने की तरह पलटा, नहीं हुई कोई जनहानि
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
30 सालों का गढ़ 30 दिनों में ढह गया..
विधायक बनना उद्देश्य नहीं… pic.twitter.com/BFvA1ba2vX
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) August 3, 2026
पढ़ें :- अखिलेश यादव से संजय सिंह ने की मुलाकात, AAP-सपा के बीच संभावित चुनावी गठबंधन पर सियासी हलचल तेज
ये चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं , ये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का है चुनाव
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि बांकीपुर की जनता की जीत है। ये चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। ये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव है कि किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। जनता ने आपके 202 विधायक जिताए हैं किसी अपराधी, किसी गलत चाल-चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए। अच्छे आदमी को बनाएं ताकि बिहार में भी शिक्षा, रोजगार हो। बिहार के बच्चों को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है, जिन्होंने वोट दिया है उनका धन्यवाद जिन्होंने वोट नहीं दिया है उनको यही कहेंगे कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। बिहार को अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए बिहार सुधरना चाहिए। प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ जाह्नवी दास ने भी उत्साहित हैं और उन्होंने बांकीपुर की जनता को धन्यवाद दिया है।
बांकीपुर में दो-तीन महीनों में सुधार दिखेगा : प्रशांत किशोर
बांकीपुर उपचुनाव में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा कि वो बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उनके विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।