रतनगढ़। राजस्थान के चुरू के रतनगढ़ में बुधवार को वायुसेना का प्लेन क्रैश की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार पायलट का शव मिला है। फाइटर प्लेन आर्मी का बताया जा रहा है। हालांकि हादसे पुष्टि सेना की ओर से नहीं की गई है।
पढ़ें :- UP में 34 IAS अधिकारियों के तबादले: पीलीभीत, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले
VIDEO- राजस्थान के रतनगढ़ में प्लेन क्रैश, पायलट का मिला शव, आर्मी का बताया जा रहा है फाइटर प्लेन#CHURU #planecrash #चूरू #BreakingNews #Rajasthan #Crash #Churu pic.twitter.com/6uHAlKoVR4
— santosh singh (@SantoshGaharwar) July 9, 2025
चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में प्लेन क्रैश की सूचना से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजलदेसर थाने से पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार
मौके पर मौजूद चश्मदीद प्रेम सिंह ने बताया कि विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद जमीन पर गिरते ही विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए और खेतों में आग लग गई। विमान का मलबा चारों तरफ फैला हुआ है। यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर हुई है। चश्मदीदों का कहना है कि विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी कोई सूचना नहीं की लेकिन यहां शवों के टुकड़े बिखरे पड़े हुए हैं।