Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में महिलाओं को 20 हजार देने की तैयारी: अखिलेश यादव बोले-भाजपा की पाप की कमाई को यूपी की धार्मिक महिलाएं कभी नहीं लेंगी

UP में महिलाओं को 20 हजार देने की तैयारी: अखिलेश यादव बोले-भाजपा की पाप की कमाई को यूपी की धार्मिक महिलाएं कभी नहीं लेंगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 करीब आता जा रहा है। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कहा जा रहा है कि, चुनाव से पहले भाजपा सरकार यूपी में महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यूपी सरकार महिलाओं को 50000 की आर्थिक मदद की तैयारी में है। इसको लेकर जल्द ही एलान भी हो सकता है। चर्चा है कि चुनाव से पहले पात्र महिलाओं को 20 हजार की पहली किस्त दी जा सकती है। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की पाप की कमाई को यूपी की धार्मिक महिलाएं कभी नहीं लेंगी।

पढ़ें :- पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने नांदेड़ में किया हमला, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, समाचार: भाजपा का एक और जुमला यूपी की महिलाओं को देंगे 20000… विचार : भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा है। वो भी भाजपा की पाप की कमाई है, जिसे उप्र की धार्मिक महिलाएं कभी नहीं लेंगी। उप्र की जागरूक महिलाएं पूछ रही हैं जिन दूसरे राज्यों में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा करके चुनाव जीता था, वहां एक तरफ़ तो देने से आनाकानी कर रहे हैं, दूसरी तरफ़ पैसे वापस मांग रहे हैं, और जो लौटा नहीं पा रही हैं, उन महिलाओं पर भाजपा थाने-कचहरी, पुलिस-मुक़दमे की निंदनीय कार्रवाई कर रही है।

​उन्होंने आगे लिखा, देखा जाए तो आज जिस 50000 रुपये सालाना पैसे देने की बात भाजपा सरकार कर रही है वो पैसे पिछले 10 साल में भी दे सकती थी, पर दिया नहीं। मुख्यमंत्री जी ने उप्र की महिलाओं के हक़-अधिकार के हजारों करोड़ रुपये अपने प्रचार पर ख़र्च करके सबको ठेंगा दिखा दिया। 50 हज़ार रुपये हर साल के हिसाब से भाजपा की भ्रष्ट सरकार पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से का 5 लाख रुपया खा गई और अब केवल 20 हज़ार देने का जुमला परोस रही है। 20 हज़ार रुपया तो 5 लाख रुपये का केवल 4% हुआ, इसका मतलब ये भाजपाई महिलाओं के हक़ का 96% डकार गये। 80:20 की बात करनेवालों ने तो 96:4 करके भ्रष्टाचार का सुपर रिकॉर्ड बना दिया।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, अगर जुमले वाले 15 लाख रुपये छोड़ भी दें और भाजपा चुनाव में लड़ता दिखने के लिए 20 हज़ार दे भी दे, तो भी जनता का भाजपा सरकार पर 4,80,000 रुपये का बकाया निकलता है। जनाक्रोश के डर से आज भाजपा के नेता, संगी-साथी, कार्यकर्ता, समर्थक, झंडे-बैनर सब डर के मारे भूमिगत हो गये हैं। यहाँ तक कि भाजपा से अब कोई टिकट भी नहीं लेना चाहता है। मंदिर में चोरी और बच्चों पर हमले के बाद भाजपा के पास न तो नैतिकता बची, न साहस इसीलिए वो पैसे का सहारा ले रहे हैं।
हम 40000 से करेंगे शुरुआत, जिसमें ‘बढ़ोतरी’ होगी हर साल!

पढ़ें :- आज सरकार गांधी, नेहरू और बाबा साहेब अंबेडकर जी के सपनों को चूर-चूर करने के लिए कर रही काम: खरगे
Advertisement