पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: वन महोत्सव “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नौतनवां में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तरी चौक रेंजर आर.पी. सिंह, फॉरेस्टर जितेंद्र गौड़, प्रधानाचार्या सुलेखा त्रिपाठी, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, निखिल गोयल, सुनील अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति से जुड़ाव को प्रोत्साहित करना रहा।