फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज को हार्ट अटैक (Heart Attack) आया और उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बल्लेबाजी कर रहा है और एक बॉल पर सिक्स भी लगाया। लेकिन इसके बाद वह जमीन पर बैठ गया। जब तक साथी खिलाड़ी कुछ समझ पाते, तब तक युवक जमीन में ही लेट गया। हालांकि, इसके बाद फील्ड में मौजूद अन्य साथी खिलाड़ी उसके पास पहुंचे और सीपीआर (CPR) दी।लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इस घटना से अन्य खिलाड़ियों में सनसनी फैल गई। पूरा मामला फिरोजपुर के गुरुहर सहाये का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- U19 Asia Cup 2026 : सहवाग के तूफान में उड़ा नेपाल, अंडर-19 एशिया कप में 10 विकेट से जीता भारत
वीडियो वायरल
VIDEO-पंजाब के फिरोजपुर में रविवार सुबह क्रिकेट खेलते समय छक्का मारने के बाद खिलाड़ी हरजीत सिंह को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना डीएवी स्कूल के ग्राउंड की है। इस घटना का वीडियो साथ खेलने वाले अन्य खिलाड़ियों ने कैमरे में कैद कर लिया। pic.twitter.com/l5PAm3INom
— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 29, 2025
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह क्रिकेट खेलते समय छक्का मारने के बाद खिलाड़ी हरजीत सिंह को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हरजीत सिंह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। घटना डीएवी स्कूल के ग्राउंड की है। इस घटना का वीडियो साथ खेलने वाले अन्य खिलाड़ियों ने कैमरे में कैद कर लिया।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हरजीत सफेद और ब्लैक रंग की टीशर्ट पहने हुआ है। बल्लेबाजी के दौरान उसने एक लंबा सिक्स लगाया और जमीन में बैठ गया। इसके बाद सीने में दर्द के कारण लेट गया। साथी खिलाड़ियों द्वारा उसे सीपीआर दिया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका।