Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Gautam Gambhir के टीम इंडिया के हेड कोच बनने पर खिलाड़ियों ने दी बधाई; जानिए किसने क्या कहा

Gautam Gambhir के टीम इंडिया के हेड कोच बनने पर खिलाड़ियों ने दी बधाई; जानिए किसने क्या कहा

By Abhimanyu 
Updated Date

Gautam Gambhir Team India New Head Coach: राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद आखिरकार नए हेड कोच के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया है। इसका ऐलान बोर्ड के सचिव जय शाह ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया। वहीं, हेड कोच बनने पर गंभीर को कई खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथी खिलाड़ी और पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने उन्हें एक्स पोस्ट के माध्यम से बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में आपकी नई पारी के लिए गौतम गंभीर को बधाई। मुझे यकीन है कि आपका अनुभव, ऊर्जा, जुनून, आक्रामकता और प्रतिभा टीम को उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ाएगी। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। गुड लक दोस्त…’

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

भारत के पूर्व हेड कोच और दिग्गज स्पिन अनिल कुंबले ने लिखा, ‘बधाई हो गौतम गंभीर। आप के लिए अच्छे की कामना!’ भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी गंभीर को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘गौतम गंभीर के कोच के रूप में शीर्ष पर रहते हुए भारतीय क्रिकेट टीम का दुनिया भर में दबदबा रहेगा, वह 1.5 अरब भारतीयों की आकांक्षाओं को पंख देंगे – बढ़िया विकल्प…विवेकपूर्ण निर्णय।’

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, ‘गौतम गंभीर भाई आपको भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने पर बहुत-बहुत बधाई। आपका कार्यकाल जीतों और यादगार पलों से भरा रहे।’ इसके अलावा आईपीएल टीम केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने भी गंभीर को बधाई दी।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

वहीं, केकेआर ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है।’ बता दें कि नए हेड कोच बनने से पहले गंभीर केकेआर के मेंटोर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें इस पद को छोड़ना होगा।

पढ़ें :- आधी रात जामिया की दीवार फांदकर छात्रों से मिलने पहुंचे इमरान मसूद, बाहर आते ही पुलिस ने हिरासत में लिया
Advertisement